GREATER NOIDA News (27/08/2025): रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा (Rotary Club Greater Noida) के वर्ष 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट मानशी गोयल ने बताया कि इस कार्यकाल के लिए शुभम सिंघल ने अध्यक्ष, कपिल गर्ग ने सचिव और मनु जिंदल ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला है।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अमिता मोहिन्द्रू (AKS) ने सभी पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया।
नए कार्यकाल में क्लब से 24 नए सदस्य जुड़े। उन्हें पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता, आलोक गुप्ता, ललित खन्ना, आगामी गवर्नर अमित गुप्ता और असिस्टेंट गवर्नर सुधीर सक्सेना ने रोटरी पिन लगाकर सदस्यता दिलाई।

रोटरी क्लब लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता है। निर्धन बच्चों की शिक्षा, यातायात जागरूकता अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप, जरूरतमंदों की सहायता और गौशालाओं के सहयोग जैसे क्षेत्रों में क्लब का विशेष योगदान रहता है।
शपथ ग्रहण समारोह में कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, विकास गर्ग, कपिल शर्मा, विनय गुप्ता, राकेश सिंघल, पवन बंसल, योगेश गर्ग, राकेश शर्मा, आलोक गोयल, मोहित भाटी, शुभम गोयल, अशोक सेमवाल, उदित गोयल, सचिन गर्ग, नवीन शर्मा, नितिन तायल, नवीन चिकारा, वरुण एरन, मनोज गोयल, सुनील अधाना, विशाल तायल, चेतन शर्मा, दीपांशु गर्ग सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।