New Delhi News (26/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उस चाकू को रिकवर कर लिया है, जिसे आरोपी राजेश खिमजी मुख्यमंत्री आवास लेकर आया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सिविल लाइंस इलाके में पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था देखकर चाकू वहीं फेंक दिया था। अब पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर उस हथियार को बरामद कर लिया है, जो इस मामले का अहम सबूत साबित हो सकता है।
पुलिस ने इस हमले के मामले में दूसरी गिरफ्तारी भी की है। आरोपी राजेश खिमजी का दोस्त तहसीन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहसीन भी इस साजिश में शामिल था और वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।
हमले की घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अब उनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है और 40 से अधिक पुलिसकर्मियों को स्थायी तौर पर तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब उनकी सुरक्षा Z+ श्रेणी की होगी, जबकि पहले उन्हें केंद्र सरकार की ओर से Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को दो परतों में बांटा है। अंदरूनी घेरे में दो सशस्त्र अंगरक्षक हमेशा मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे, जो किसी भी खतरे का तुरंत जवाब देंगे। वहीं बाहरी घेरे में तैनात पुलिस बल 360 डिग्री निगरानी, भीड़ नियंत्रण, तलाशी और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा। यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों और जन सुनवाई के दौरान आने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जाएगी। उनकी कई बार तलाशी ली जाएगी और पहचान की पूरी पुष्टि करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने साफ किया कि 20 अगस्त को हुए हमले को मुख्यमंत्री की हत्या की “सुनियोजित साजिश” माना जा रहा है और इसी वजह से सुरक्षा के इस स्तर को और कड़ा किया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।