दादरी विधायक तेजपाल नागर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचे, राहत सामग्री वितरण
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (25/08/2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ (Flood) से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) रविवार को खुद राहत शिविरों में पहुँचे। उन्होंने न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना, बल्कि अपने हाथों से आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि आपदा के समय किसी परिवार को अकेला महसूस न हो, यह हमारी ज़िम्मेदारी है। सरकार और प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं और हर ज़रूरतमंद तक सहायता पहुँचाई जा रही है।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। क्षेत्र के प्रत्येक प्रभावित परिवार को भोजन, दवा और आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
लोगों से बातचीत के दौरान विधायक भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि “ईश्वर से प्रार्थना है कि यह कठिन समय जल्द समाप्त हो और सभी परिवार सुरक्षित एवं सुखी जीवन जी सकें।
राहत वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनकी मौजूदगी से इस आपदा की घड़ी में उन्हें भरोसा और हिम्मत मिली है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।