New Delhi News (24/08/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शालीमार बाग के A-ब्लॉक और B-ब्लॉक में रामलीला कमेटियों द्वारा आयोजित भूमिपूजन यज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, न्याय और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने हमें यह संदेश दिया कि असत्य और अन्याय पर विजय प्राप्त कर ही रामराज्य की स्थापना संभव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में भी हमें व्यवस्थागत बुराइयों और नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करना है, ताकि रामराज्य के आदर्शों को समाज में स्थापित किया जा सके। उन्होंने श्रीराम के पुत्र धर्म, सीता माता के त्याग, लक्ष्मण जी के समर्पण, दशरथ जी के कर्तव्य और यहां तक कि कैकेयी माता की भूमिका से मिलने वाले गहरे संदेशों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और आनंद का एक बड़ा उत्सव है। यह हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखने का माध्यम भी है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग तैयारियों में सहयोग दें और अपने परिवारों के साथ इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने आश्वस्त किया कि इस वर्ष दिल्ली सरकार की ओर से रामलीला के आयोजन को और भी भव्य एवं अनुशासित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी, ताकि दर्शकों को सुगम अनुभव मिल सके और यह उत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न हो।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।