राजीव गांधी के दौर में चुनाव आयोग दबाव में काम करता था: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (24/08/2025): भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) ने कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब देशभर के राज्यों में कांग्रेस लगातार हार रही है और बिहार में भी उसकी स्थिति दयनीय होने वाली है, तो राहुल गांधी के पास अपनी संभावित हार से बचने के लिए केवल झूठे नैरेटिव बनाने का ही रास्ता बचता है। खंडेलवाल ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह निष्पक्ष है और किसी के प्रभाव में काम नहीं करता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, राजीव गांधी की सरकार के दौर में चुनाव आयोग जरूर दबाव में काम करता था।

प्रवीण खंडेलवाल ने INDIA गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मजबूरी में तेजस्वी यादव को साथ लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता पहले ही उन्हें अस्वीकार कर चुकी है और आने वाले समय में उनका गठबंधन भी जनता के विश्वास से बाहर हो जाएगा।

भाजपा सांसद ने दावा किया कि राहुल गांधी को जनता का समर्थन कहीं नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता झूठे वादों और गुमराह करने वाले अभियानों से अब प्रभावित नहीं होगी। बिहार की जनता ने ठान लिया है कि वह कांग्रेस और उसके गठबंधन को पूरी तरह नकार देगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।