राजीव गांधी ने दी देश को कंप्यूटर क्रांति की दिशा: देवेन्द्र यादव

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 अगस्त 2025): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी, जिन्होंने युवाओं को नई दिशा देने का काम किया। वे मोती नगर विधानसभा क्षेत्र के निरंकारी भवन, चूना भट्टी कीर्ति नगर में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और “कंप्यूटर का महत्व और जीवन में उसका उपयोग” विषय पर अपनी कला के जरिए शानदार अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों ने जिस तरह से अपने विचारों को चित्रों में पिरोया है, वह प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर मोती नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमेश पोपली, जिला अध्यक्ष मदन खोरवाल, सिद्धार्थ राव, आर्ब्जवर गौरी शंकर शर्मा, हरनाम सिंह, सुषमा यादव और राजेन्द्र सिंह नामधारी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज के दौर में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन रहा है, वहीं कंप्यूटर का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने याद दिलाया कि यही वह चूना भट्टी है जहां राहुल गांधी ने आकर एक बढ़ई के साथ कुर्सी बनाने का काम किया था और लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए आज भी देश के आम लोगों की परेशानियां दूर करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन निर्माण पर भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत दिल्ली में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक, ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडलम और सेक्टर स्तर तक संगठन तैयार कर लिया गया है। 14 जिलों में ब्लॉक और मंडलम की वर्कशॉप आयोजित कर जिला पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन अब बूथ स्तर तक मजबूत हो रहा है।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले छह महीनों में भाजपा ने सरकार बनने के बाद केवल झूठे वादे और घोषणाएं की हैं, लेकिन दिल्लीवासियों के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। कांग्रेस ने भाजपा की नाकामियों को उजागर करने के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने पर पूरा ध्यान दिया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।