New Delhi News (23/08/2025): राजधानी दिल्ली में संसद भवन के आसपास लगातार दूसरी बार संदिग्ध गतिविधि सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को रेल भवन के पास गश्त कर रहे CISF जवानों ने एक संदिग्ध शख्स को पकड़ लिया। संदिग्ध को तुरंत हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उसके दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि संसद की सुरक्षा में किसी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई ‘रोको-टोको अभियान’ के तहत की गई है, जिसमें संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध दिखने वाले लोगों की जांच की जाती है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी संसद परिसर में सुरक्षा खामी उजागर हुई थी। उस दिन एक व्यक्ति रेल भवन की ओर से दीवार फांदकर सीधे नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। सुबह करीब 6.30 बजे हुई इस घटना में संदिग्ध को सिक्योरिटी ने मौके पर ही पकड़ लिया।
दो दिन में संसद भवन के पास संदिग्ध व्यक्तियों के पकड़े जाने की लगातार घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब सुरक्षा एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती संसद परिसर और उसके आसपास की सुरक्षा को और मजबूत बनाने की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।