डॉ. विनोद ‘प्रसून’ ‘प्रतिष्ठित लेखक सम्मान-2025 (स्कूली शिक्षा) से सम्मानित
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (23/08/2025): भारतीय शैक्षिक प्रकाशक संघ (FEPI) द्वारा हिंदी शिक्षण में अपने नवाचारी और लयात्मक प्रयोगों के लिए प्रसिद्ध शिक्षक, संसाधक, लेखक एवं साहित्यकार डॉ. विनोद ‘प्रसून’ को प्रतिष्ठित लेखक सम्मान(स्कूली शिक्षा)-2025 से सम्मानित किया।
साथ ही न्यू सरस्वती हाउस प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित उनकी पुस्तक सार्थक हिंदी व्याकरण को ‘बैस्ट बुक अवॉर्ड-2025’ (Best Book Award-2025) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 22 अगस्त 2025 को दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में राज्यमंत्री, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय माननीय श्री हरीश मल्होत्रा ने प्रदान किया।
ध्यातव्य है कि डॉ. विनोद ‘प्रसून’ एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित कक्षा-एक और दो की हिंदी पाठ्य पुस्तक सारंगी की निर्माण समिति के सदस्य और दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के हिंदी विभागाध्यक्ष हैं और हिंदी व्याकरण को गीतों और कविताओं में पिरोकर सरल व रोचक बनाने के लिए देश-विदेश में चर्चित हैं।
इस अवसर पर भारतीय शैक्षिक प्रकाशक संघ के अध्यक्ष गोपाल कृष्णन और महासचिव राजेश गुप्ता जी सहित सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं शिक्षिका स्वरूप संपत, एस चाँद समूह के डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता, एनएसएच प्रकाशन के सीईओ शम्मी मानिक, मार्केटिंग हैड अनुरिमा एवं डॉ. ऋषि शर्मा एवं देश भर से सैकड़ों प्रसिद्ध प्रकाशक और लेखक उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।