दिल्ली सीएम से मिले पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (23/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर हाल ही में हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। हमले के तुरंत बाद केंद्र ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी, वहीं अब राज्य स्तर पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था और चौकस कर दी गई है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त सतीश गोलचा (Satish Golcha) ने मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। पुलिस कमिश्नर ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि राजधानी में उनके लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होगा।
दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त एसबीके सिंह को हटाए जाने के बाद सतीश गोलचा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। गौरतलब है कि जिस तरह हाल ही में मुख्यमंत्री पर हमले के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई थी, उसके बाद सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े हुए थे। नई कमान संभालने के बाद पुलिस आयुक्त ने साफ संकेत दिए कि सुरक्षा में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को तीन शिफ्ट में दो-दो गार्डिंग हाउस सुरक्षा दी जाएगी, यानी चौबीसों घंटे उनकी निगरानी में कुल छह गार्ड मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही एक सीडीआर और चार जवान क्लोज प्रोटेक्शन टीम (CPT) में शामिल होंगे। सुरक्षा जरूरत पड़ने पर महिला अधिकारियों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सीआरपीएफ एक्सेस कंट्रोल की जिम्मेदारी संभालेगी, यानी सीएम के करीब आने वाले हर व्यक्ति की जांच पहले सीआरपीएफ द्वारा की जाएगी।
रेखा गुप्ता की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए उनके काफिले में दो अतिरिक्त वाहन जोड़े गए हैं। साथ ही सीआरपीएफ के आईजी और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी उन्हें ‘डू और डॉन्ट्स’ की जानकारी देंगे, ताकि उनकी दिनचर्या में सुरक्षा संबंधी सतर्कता बरती जा सके। राजधानी में उनकी सुरक्षा राज्य स्तर पर Z+ श्रेणी की मानी जाएगी, जबकि केंद्र सरकार की ओर से उन्हें पहले से ही Z सुरक्षा प्राप्त है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।