Breaking News: सर्वोच्च न्यायालय ने आवारा कुत्तों को लेकर क्या फैसला सुनाया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22/08/2025): दिल्ली में आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अहम फैसला सुनाते हुए शेल्टर होम में रखे गए स्वस्थ कुत्तों को वापस छोड़े जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने साफ किया कि केवल बीमार और संक्रमित कुत्तों को छोड़ा नहीं जाएगा।

इस आदेश के बाद राजधानी समेत देशभर में आवारा कुत्तों को पकड़कर स्थायी रूप से कैद में रखने की पाबंदी खत्म हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी राज्यों को नोटिस भी जारी किया है। कोर्ट ने सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर बैन लगा दिया है और कहा है कि बीमार व हिंसक कुत्तों को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही, रैबिज से प्रभावित कुत्तों को पकड़ा जाएगा और पूरे देश को इस पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कुत्ते पकड़ने वाली टीम को रोकने पर संबंधित व्यक्तियों पर ₹25 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।