GREATER NOIDA News (22/08/2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (yamuna Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह (CEO Rakesh Kumar Singh) के निर्देशों के क्रम में 21 अगस्त को प्राधिकरण के अधिसूचित ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग की अर्जित एवं कय भूमि के सापेक्ष कुल 331 पात्र भूस्वामियों को 07 प्रतिशत आबादी भूखण्डों का आवंटन (Allocation) किया गया।
आवंटन की यह प्रक्रिया विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा पारदर्शी (Transparent) तरीके से सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य अजय कुमार शर्मा (डिप्टी कलेक्टर), कृष्ण गोपाल त्रिपाठी (डिप्टी कलेक्टर), राजेन्द्र सिंह भाटी (महाप्रबंधक-परियोजना), मनोज कुमार सिंह (तहसीलदार) उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त संजय तोमर (नायब तहसीलदार), पंकज बरतरिया (नायब तहसीलदार) तथा भूलेख, नियोजन और एसेट विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ड्रा प्रक्रिया (Draw Process) के दौरान ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग के बड़ी संख्या में भूस्वामी उपस्थित रहे। पात्र आवंटियों की सूची प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट yamunaexpresswayauthority.com पर अपलोड कर दी गई है।
प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि शीघ्र ही विकास कार्य पूर्ण कराकर लीज की कार्यवाही सम्पन्न कराई जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।