इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को अरविंद केजरीवाल का समर्थन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21/08/2025): उपराष्ट्रपति पद के लिए INDIA गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Raddy) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि AAP नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) के जरिए पार्टी ने पहले ही उनके नामांकन का समर्थन जताया था। रेड्डी ने कहा कि वे इस समर्थन के लिए आभारी हैं और मानते हैं कि उपराष्ट्रपति का पद एक उच्च संवैधानिक दायित्व है, जिसका स्वतंत्र और निष्पक्ष होना बेहद जरूरी है।

बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपनी उम्मीदवारी पर कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं और न ही इस पद का संबंध राजनीतिक दायित्वों से है। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के रूप में जिन मूल्यों और गुणों को उन्होंने जीवनभर जिया, वही गुण उपराष्ट्रपति के रूप में भी निभाए जाएंगे। उन्होंने इसे राष्ट्रहित में एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हुए स्वीकार करने की बात कही।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जस्टिस रेड्डी का न्यायपालिका में प्रभावशाली करियर रहा है और AAP उनके नामांकन का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में देश को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उपराष्ट्रपति का पद संभाल सके। केजरीवाल ने भरोसा जताया कि रेड्डी उपराष्ट्रपति बनने पर देश की गरिमा और सम्मान को और बढ़ाएंगे।

केजरीवाल ने मुलाकात के दौरान यह भी बताया कि उनके बीच मौजूदा हालात, चुनावी रणनीति और विपक्षी दलों की एकजुटता पर लंबी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन और उसके सहयोगी दल मिलकर बी. सुदर्शन रेड्डी को जीत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने सभी दलों से अपील की कि रेड्डी को केवल विपक्ष का उम्मीदवार न मानकर पूरे देश का उम्मीदवार समझें।

AAP नेता ने कहा कि जस्टिस रेड्डी का निष्पक्ष और स्वायत्त दृष्टिकोण इस पद के लिए सबसे उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि अगर देश को ऐसा उपराष्ट्रपति मिलता है तो यह पूरे लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश होगा। वहीं रेड्डी ने भी विपक्षी एकजुटता और जनता के विश्वास को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। अब सभी की नजरें उपराष्ट्रपति चुनाव में होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।