भाजपा और NDA नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि मानती है: अमित शाह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20/08/2025): संसद में कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने तीखा पलटवार किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस भूल रही है कि जब उन्हें फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया था, तो उन्होंने गिरफ्तारी से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। बेल पर बाहर आने के बाद भी उन्होंने तब तक कोई संवैधानिक पद स्वीकार नहीं किया, जब तक अदालत ने उन्हें निर्दोष साबित नहीं किया। शाह ने कहा कि अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज केस को “political vendetta” मानकर खारिज किया था।

अमित शाह ने संसद में कहा कि भाजपा और एनडीए नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी का उदाहरण दिया, जिन्होंने केवल आरोप लगने पर ही पद छोड़ दिया था। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने जिस “अनैतिक परंपरा” की शुरुआत की थी, कांग्रेस आज भी उसी को आगे बढ़ा रही है।

शाह ने कांग्रेस और राजद के रिश्तों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस लालू प्रसाद यादव को बचाने के लिए कांग्रेस ने अध्यादेश लाने की कोशिश की थी, और जिसे राहुल गांधी ने फाड़कर विरोध जताया था, आज राहुल गांधी उन्हीं लालू यादव को पटना के गांधी मैदान में गले लगा रहे हैं। शाह के मुताबिक, विपक्ष का यह दोहरा चेहरा जनता साफ-साफ देख रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि पहले से स्पष्ट था कि बिल को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा जाएगा, जहाँ उस पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके बावजूद कांग्रेस के नेतृत्व में INDI गठबंधन के सांसदों ने संसद में “भद्दा व्यवहार” करते हुए इसका विरोध किया। शाह ने इसे भ्रष्टाचारियों को बचाने की “बेतुकी कोशिश” करार दिया।

अमित शाह ने विपक्ष को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि कौन नैतिकता पर चलता है और कौन भ्रष्टाचारियों की ढाल बनकर खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अब जनता के बीच पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।