पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, कांग्रेस मुख्यालय से निकलेगी अंतिम यात्रा
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (27 दिसंबर, 2024): पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल (शनिवार) दिल्ली में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार राजघाट के पास करने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी ने राजघाट के निकट उपयुक्त स्थान की मांग की है।
डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कल सुबह 8 से 10 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।
डॉ. मनमोहन सिंह, जो अपनी सादगी और आर्थिक सुधारों के लिए प्रसिद्ध थे, ने अपने कार्यकाल में देश को कई महत्वपूर्ण दिशा दी। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।