New Delhi News (18/08/2025): दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। बैराज से 1.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण नदी उफान पर है और इसका सीधा असर राजधानी दिल्ली पर पड़ सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचने में 48 से 50 घंटे का समय लेगा।
सरकारी एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन का अनुमान है कि हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी 19 अगस्त की रात करीब 2 बजे तक दिल्ली में यमुना के जलस्तर को 206 मीटर से ऊपर पहुंचा सकता है। रेलवे ब्रिज और उससे सटे क्षेत्रों पर इसका असर सबसे पहले पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने एनडीआरएफ और स्थानीय एजेंसियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली में कई निचले इलाकों के बाढ़ से प्रभावित होने की संभावना है। यमुना के किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें तैनात कर दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो हालात और गंभीर हो सकते हैं और राजधानी में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।