महाकौथिग-2025 की नई कार्यकारिणी गठित, आदित्य घिल्डियाल बने चेयरमैन

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (18/08/2025): उत्तराखंडी लोक संस्कृति और हस्तशिल्प का सबसे बड़ा महोत्सव 15वां महाकौथिग-2025 इस बार भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह मेला नोएडा स्टेडियम में 19 से 25 दिसंबर 2025 तक 7 दिनों तक चलेगा। रविवार, 17 अगस्त को पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा एनईए ऑडिटोरियम, सेक्टर-6 नोएडा में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान हरीश असवाल को 15वें महाकौथिग-2025 का अध्यक्ष, आदित्य घिल्डियाल को चेयरमैन, देवेंद्र सिंह रावत को महासचिव तथा लक्ष्मण सिंह रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारी प्रधान के रूप में नरेंद्र सिंह बिष्ट (निक्कू भाई) को जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि अब तक 5 दिनों का आयोजन होने वाला महाकौथिग, इस बार पब्लिक डिमांड को देखते हुए 7 दिनों तक चलेगा। साथ ही, इस बार मेले के मंच को उत्तराखंड के जागेश्वर धाम मंदिर की प्रतिकृति के रूप में सजाया जाएगा, जिससे सांस्कृतिक भव्यता को और निखारा जा सके।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश असवाल ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और इस बार का आयोजन उत्तराखंडी संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला होगा।

नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनमें प्रमुख हैं: चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल, कार्यकारी प्रधान नरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, महासचिव देवेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष रेखा चौहान, मंजू बडथ्वाल, अमित पोखरियाल, सचिव कविता करगेती, रेनू उनियाल, कोषाध्यक्ष सुबोध थपलियाल, सांस्कृतिक सचिव हेमा जुयाल, मंच संचालन बृजमोहन वेदवाल और आयुषी जुयाल, साहित्य सलाहकार डॉ. सतीश कलेश्वरी और राकेश गौड़, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, सत्येन्द्र नेगी, नीरज रावत, हेमंत जोशी आदि।

बैठक में कल्पना चौहान, राकेश गौड़, डॉ. सतीश कलेश्वरी, बृजमोहन वेदवाल, अनिल पंत, दिनेश ध्यानी, रमेश घिल्डियाल, सुबोध थपलियाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

15वां महाकौथिग-2025 उत्तराखंडी लोककला, हस्तशिल्प और संस्कृति की अनूठी झलक पेश करेगा, जिसमें देशभर से हजारों लोग शामिल होंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।