New Delhi News (17/08/2025): आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली रैली को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के पास अपनी रैली भरने के लिए न कार्यकर्ता हैं और न ही जनता का समर्थन, इसलिए सफाईकर्मियों, मलेरिया विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों को जबरन बुलाया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि जन्माष्टमी की रात पूजा के बाद सफाईकर्मी देर रात तक काम करके सुबह थके हुए घर लौटे थे, लेकिन आज सुबह 7 बजे उन्हें मालवीय नगर के बाबा का ढाबा जैसे प्वॉइंट्स पर हाजिरी देने के लिए मजबूर किया गया। “डीसी खुद अटेंडेंस ले रहे थे और कर्मचारियों को डरा-धमका कर पीएम की रैली में भेजा गया,” भारद्वाज ने कहा।
AAP नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में जनसमर्थन खो चुकी है। उन्होंने कहा, “भाजपा ने यह सरकार वोट चोरी, वोटरलिस्ट में हेरफेर, और लालच देकर जीती। आज लोग आवारा कुत्तों के लिए सड़कों पर इकट्ठा हो जाएंगे, लेकिन इनकी रैली में नहीं जाएंगे।”
सौरव भारद्वाज ने आगे कहा कि सेंट्रल जोन से बाकायदा आदेश जारी कर सभी विभागों को कर्मचारियों को रोहिणी में आयोजित पीएम की रैली में भेजने के निर्देश दिए गए। यह आदेश 16 अगस्त, छुट्टी के दिन, जारी किया गया था। “यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है। भाजपा को जनता का नहीं बल्कि कर्मचारियों को मजबूर कर भीड़ जुटाने की जरूरत पड़ रही है,” उन्होंने कहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।