स्टेलर एमआई सिटीहोम्स में स्वतंत्रता दिवस‌पर दिखा देशभक्ति और उत्साह का संगम

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (16/08/2025): ग्रेटर नोएडा की स्टेलर एमआई सिटीहोम्स (Stellar MI Cityhomes) सोसायटी में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। मानवाधिकार मिशन के सहयोग से तथा न्यूबीज़ एंड टॉट्स प्ले स्कूल के सौजन्य से एफ ब्लॉक परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी निवासियों और मेहमानों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय आरजे गगन गौतम ने अपने अनोखे अंदाज़ में किया।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

कार्यक्रम में गायन, नृत्य और देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। उपस्थित लोग तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे।

समिति और अतिथियों ने दी शुभकामनाएँ

कार्यक्रम आयोजक एवं मानवाधिकार मिशन गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्ष सबा सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम में जज रूपा रॉय, जे पी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा और शुभा शर्मा कोरियोग्राफर, संगीतकार, लेखिका रही। सोसायटी के एओए अध्यक्ष अखिलेश कुमार खान, सचिव अभय मिश्रा, कोषाध्यक्ष हरिंदर सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे आयोजन बच्चों में न केवल देशप्रेम की भावना जगाते हैं बल्कि उनकी प्रतिभा को भी निखारते हैं।

सोसाइटी AOA सचिव अभय मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन बच्चों को ऊर्जा और प्रेरणा देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

टेन न्यूज़ फाउंडर गजानन माली ने कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए कहा कि “आज जब अधिकांश लोग स्वतंत्रता दिवस मॉल या बड़े आयोजनों में मनाते हैं, वहीं इस सोसाइटी में लोग मिलकर देशभक्ति गीतों पर झूमते-गाते हुए राष्ट्रप्रेम का संकल्प लेते हैं। यह वास्तव में अनोखा दृश्य है।”

भाजपा नेता सतीश गुलिया ने भी इस पहल को अभूतपूर्व बताते हुए समिति और विशेष रूप से सबा सिसोदिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में इतनी भव्यता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनते देखना गर्व का क्षण है।

देशभक्ति और एकता का संदेश

कार्यक्रम का समापन तिरंगे की शान और देशभक्ति की भावनाओं के साथ हुआ। इस मौके पर सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।