प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दिल्ली में 11,000 करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16/08/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 17 अगस्त, 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली के रोहिणी में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग-II (UER-II) शामिल हैं। वहीं, अलीपुर से दिचाओं कलां तक के UER-II खंड और बहादुरगढ़ व सोनीपत के लिए नए संपर्क मार्गों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन संपर्क मार्गों और एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं से दिल्ली और हरियाणा के बीच आवागमन और भी तेज़ व सुगम हो जाएगा। साथ ही, यातायात जाम कम होने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।