हुमायूं का मकबरा पूरी तरह सुरक्षित, पास की दरगाह में हादसा: ASI का स्पष्टीकरण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (16/08/2025): दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच हुई दीवार गिरने की घटना को लेकर भ्रम की स्थिति को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने दूर कर दिया है। एएसआई ने स्पष्ट किया कि यह हादसा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हुमायूं के मकबरे से जुड़ा नहीं है। संस्था ने बताया कि मकबरा पूरी तरह सुरक्षित और ठीक स्थिति में है। दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित ‘दरगाह शरीफ पत्ते वाली’ के पुराने ढांचे की दीवार और छत गिर गई थी, जिसमें लोगों की जान गई।
एएसआई ने अपने बयान में कहा कि 16वीं सदी का हुमायूं का मकबरा संरचनात्मक रूप से बिल्कुल सुरक्षित है और इस संबंध में फैलाई गई खबरें भ्रामक हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना परिसर से सटे एक असुरक्षित ढांचे में हुई है, जिसका संरक्षण एएसआई के अधीन नहीं था। संस्था ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर गहरा खेद भी व्यक्त किया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
पुलिस ने जानकारी दी कि हादसे में दरगाह की 50 साल पुरानी दीवार और छत गिरने से तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:55 बजे हुई, जब अचानक बारिश के बीच ढांचा गिरा और लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया।
इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 9 घायलों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें 3 पुरुष, 5 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है। इसके अलावा एक पुरुष को LNJP अस्पताल, एक महिला को RML अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि एक महिला सुरक्षित बाहर निकल आईं और उन्हें अस्पताल ले जाने की ज़रूरत नहीं पड़ी।
दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरगाह का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) जब्त कर लिया गया है और केयरटेकर्स से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी साउथ ईस्ट ने बताया कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिसर और आसपास की अन्य संरचनाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।