New Delhi News (15/08/2025): दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूँ के मकबरे के पास दरगाह शरीफ पट्टे शाह में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां परिसर में बने एक कमरे की छत अचानक गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एनडीआरएफ कर्मी मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं, वहीं पुलिस ने इलाके को घेरकर आम लोगों की आवाजाही रोक दी है।
अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद बचाव दल मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में भवन की संरचना की कमजोरी को कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।