दिल्ली भाजपा कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किया ध्वजारोहण
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15 August 2025): 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने देश एवं दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हम पहलगाम के शहीद भाईयों की स्मृति को नमन करते हैं और भारतीय सेना को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बधाई देते हैं, जिसने भारत का गौरव बढ़ाया है।
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में 10 वर्षों के अराजक शासन के बाद आया यह स्वतंत्रता दिवस दिल्लीवासियों के लिए विशेष हर्ष का दिन है। उन्होंने संकल्प लिया कि दिल्ली सरकार के साथ मिलकर राजधानी को नया स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को न केवल राष्ट्रीय संकल्पों के लिए बल्कि सामाजिक बुराइयों से मुक्ति के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने खेद जताया कि स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद भी महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी सामाजिक बुराइयां समाज को शर्मसार करती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्लीवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि दिल्ली की बहन-बेटियों और बहुओं को छेड़खानी एवं घूरती निगाहों से मुक्त कराएं, ताकि वे खुलकर अपना जीवन जी सकें।
इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार भाटिया और गजेन्द्र यादव, विधायक श्याम शर्मा, कार्यालय मंत्री बृजेश राय और अमित गुप्ता, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी, पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा एवं नितिन त्यागी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।