Greater Noida News (15 August 2025): समसारा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि सुदेश डांगी, जो कि डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल महेंद्र सिंह डांगी की पत्नी और वर्तमान में चेन्नई में पोस्टेड लेफ्टिनेंट कमांडर सुरभि डांगी की माताजी हैं, ने ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की हेड गर्ल हर्षिता बाना ने अपने संबोधन में सभी को राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि सुदेश डांगी ने विद्यार्थियों को एक सच्चा और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। अंत में समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन राय ने समस्त समसारा परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।