New Delhi News (14/08/2025): गुरुवार सुबह से ही दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लंबे समय से गर्मी व उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। आर.के.पुरम, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में तड़के से ही तेज बौछारें पड़ीं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह बारिश पूरे दिन जारी रह सकती है, जिससे उमस में और कमी आने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सुहावना मौसम 15 अगस्त तक बना रहेगा। 16 से 19 अगस्त के बीच हल्की बूंदाबांदी और आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में किसी बड़ी वृद्धि के आसार नहीं हैं, जिससे आने वाले दिनों में भी दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। नमी का स्तर 68% से 85% के बीच रहेगा।
IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लगातार बारिश और बादलों की मौजूदगी से सुबह-शाम ठंडक का एहसास होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश मानसून के सक्रिय होने का नतीजा है, जो फिलहाल उत्तर भारत में बना रहेगा।
वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 117 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का AQI 98, गुरुग्राम 110, गाजियाबाद 115, ग्रेटर नोएडा 128 और नोएडा 105 रहा। दिल्ली के 11 क्षेत्रों में AQI 100 से नीचे है, जिनमें लोधी रोड, नजफगढ़ और श्री अरविंदो मार्ग जैसे इलाके शामिल हैं।
हालांकि, राजधानी के कई अन्य क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता 100 से 200 के बीच बनी हुई है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के कारण हवा में प्रदूषक कणों का स्तर कम हुआ है, जिससे AQI में सुधार आया है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश और हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता में और सुधार की संभावना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।