New Delhi News (11/08/2025): ऐतिहासिक चांदनी चौक तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आया, जब सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में निकली विराट तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत किया। लालकिले की प्राचीर से शुरू होकर फतेहपुरी तक पहुंचे इस भव्य आयोजन में सैकड़ों व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा, कामगार और स्थानीय निवासी उमड़े।
चारों ओर लहराते तिरंगों, गूंजते देशभक्ति नारों और ढोल-ताशों की धुनों ने पूरे इलाके को देश के सम्मान और एकता के उत्सव में बदल दिया। मार्ग के दोनों ओर से फूलों की वर्षा और जयघोष के साथ स्वागत हुआ, जबकि यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा महिलाओं द्वारा गर्व से उठाया गया 100 फीट लंबा तिरंगा, जिसने पूरे वातावरण को अद्भुत ऊर्जा से भर दिया।
अपने संबोधन में प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गहरे सम्मान और अटूट निष्ठा का प्रतीक है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान” अभियान को नई गति देने का प्रयास भी। उन्होंने जोर दिया कि देशभर का व्यापारी वर्ग स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
चांदनी चौक की यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि भारत के गौरव, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का जीवंत संदेश बनकर पूरे देश में प्रेरणा का संचार कर गई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।