New Delhi News (11/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आज BSF कैंप छावला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हिस्सा लिया और एक पौधा लगाया। इस अवसर पर बीएसएफ के आईजी संजय गौड़, डीआईजी पीएस भट्टी, महापौर राजा इक़बाल सिंह और सीमा सुरक्षा बल के जांबाज जवान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिर्फ एक घंटे में कैंप परिसर में 1000 पौधे लगाए गए, जबकि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एक ही दिन में 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वृक्षारोपण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ को साकार करता है। उन्होंने इसे सिर्फ पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिल्ली के पर्यावरण, स्वच्छ हवा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य में निवेश बताया। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह प्रयास राजधानी को हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

रेखा गुप्ता ने सीमा सुरक्षा बल के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में उनका योगदान अभियान को और भी अर्थपूर्ण बनाता है। उन्होंने कहा कि जवानों की भागीदारी से यह संदेश जाता है कि राष्ट्र रक्षा और प्रकृति रक्षा दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे अपने हिस्से का एक पौधा जरूर लगाएं और इस हरित मिशन को जन-आंदोलन में बदल दें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ पर्यावरण सुधार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक जागरूकता अभियान है, जो हर नागरिक को जिम्मेदार बनाता है और दिल्ली को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने के लक्ष्य को मजबूती देता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।