Greater Noida Police: गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा अपराधी सूरज गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (11/08/2025): ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस (Beta-2 Police Station) और स्वॉट टीम गौतमबुद्ध नगर ने संयुक्त अभियान में गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) में फरार चल रहे अपराधी सूरज पुत्र महिपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने बुलंदशहर जिले के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर जंगल से दबोचा है।
पुलिसने जानकारी देते हुए बताया कि सूरज एक सक्रिय गिरोह का सदस्य है, जिसका सरगना रवि काना पुत्र यतेन्द्र, निवासी ग्राम दादूपुर, थाना दनकौर है। गिरोह पर आरोप है कि वह लोगों में भय और दबाव बनाकर औद्योगिक इकाइयों से स्क्रैप का ठेका कम कीमत पर लेता और अवैध रूप से भारी कमाई करता था।
सूरज के खिलाफ 5 जुलाई 2025 को थाना बीटा-2 में गैंगस्टर अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।