गौतमबुद्ध नगर के 5 राजनीतिक दल समेत 115 दल सूची से बाहर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11 August 2025): भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 115 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को पंजीकृत दलों की सूची से बाहर कर दिया है। इनमें गौतम बुद्ध नगर जिले के पांच दल- हिंदुस्तान क्रांतिकारी दल, जन क्रांति समाज पार्टी, मदर इंडिया पार्टी, पश्चिम उत्तर प्रदेश विकास पार्टी और राष्ट्रीय मजदूर किसान पार्टी भी शामिल हैं। आयोग ने यह कार्रवाई उन दलों पर की है, जिन्होंने वर्ष 2019 से लगातार छह वर्षों तक विधानसभा या लोकसभा का कोई चुनाव नहीं लड़ा और अपने पंजीकृत पते पर मौजूद नहीं पाए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के अनुसार, देशभर में 2,854 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल थे, जिनमें से 334 दलों को नियमों के उल्लंघन के कारण हटाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब ऐसे दलों की संख्या घटकर 2,520 रह गई है। वर्तमान में देश में 6 राष्ट्रीय और 67 क्षेत्रीय दल पंजीकृत हैं।

आयोग ने जून 2025 में 345 आरयूपीपी के सत्यापन जांच के निर्देश दिए थे। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत दलों को पंजीकरण के समय अपना नाम, पता और पदाधिकारियों का विवरण देना होता है, साथ ही किसी भी बदलाव की जानकारी तुरंत आयोग को देनी होती है। जांच में पाया गया कि 345 में से 334 दल न तो चुनाव लड़े और न ही पते पर मौजूद पाए गए। परिणामस्वरूप, इन्हें आयकर अधिनियम, 1961 के तहत मिलने वाले लाभ और चुनाव चिन्ह (आरक्षण व आवंटन) आदेश, 1968 के तहत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है।

आयोग के आदेश के अनुसार, कोई भी दल या व्यक्ति इस निर्णय से असंतुष्ट है तो वह आदेश की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपील कर सकता है। चुनावी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई को निर्वाचन प्रक्रिया में एक सख्त और अहम कदम माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।