BJP जिला गौतमबुद्ध नगर ने पाँच मंडलों में निकाली हर घर तिरंगा यात्रा और चलाया स्वच्छता अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (10/08/2025): आज 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने पाँच मंडलों में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली और स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें दादरी नगर में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला संयोजक धर्मेन्द्र कोरी, बादलपुर मंडल में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र अवाना, पवन नागर दनकोर मंडल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला मंत्री विकाश चौधरी उपस्थित रहे।

दादरी में विधायक मास्टर तेजपाल नागर(Dadri MLA Tejpal Nagar) ने दादरी नगर में शहीद स्मारक स्थल से राव उमराव जी की प्रतिमा तक स्वछता अभियान और तिरंगा यात्रा पर कहा कि भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान चला रही है। तिरंगा यात्रा अभियान आयोजन से जन जन में देश भक्ति की भावना जागृत होगी और देश की एकता को मजबूती मिलेगी

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा (District President Abhishek Sharma)ने बिसरख मंडल में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश पर कहा कि यह यात्रा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और जन-जन में देशभक्ति की भावना जगाने का संकल्प है। उन्होंने कहा देश की आज़ादी की लड़ाई में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, लोक मान्य तिलक, लाला लाजपतराय, चन्द्रशेखर आज़ाद, शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव, रामप्रसाद, बिसमिल, झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई आदि लाखों लाखों क्रान्तिकारी शहीद हुए तब जाकर देश की आज़ादी मिली। आइए, हम सभी मिलकर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के सम्मान और गर्व को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

तिरंगा यात्रा पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, राजीव सिंघल, धीर राणा, गजेन्द्र वाल्मीकि, अभिषेक कौशिक, संगीता रावल, सुभाष बजरंगी, प्रीति बघेल, मनोज वर्मा, सोनू वर्मा, दीपक भैया, सभासद संजय शर्मा, जितेन्द्र सैन आदि सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा पर सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।