रक्षा उत्पादन 1.51 लाख करोड़ पर, निर्यात ने भी बनाया रिकॉर्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09 August 2025): वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन बढ़कर 1,50,590 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के 1.27 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 18% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2019-20 के 79,071 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 90% की चौंकाने वाली बढ़ोतरी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू), अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के निर्माताओं और निजी उद्योग के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए इसे भारत के सशक्त होते रक्षा औद्योगिक आधार का स्पष्ट संकेत बताया। कुल उत्पादन में डीपीएसयू और अन्य पीएसयू का योगदान लगभग 77% रहा, जबकि निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 23% रही, जो पिछले वर्ष के 21% से अधिक है। वर्ष 2024-25 में डीपीएसयू का उत्पादन 16% और निजी क्षेत्र का उत्पादन 28% बढ़ा। यह निरंतर वृद्धि दूरगामी नीतिगत सुधारों, व्यापार सुगमता में तेजी और स्वदेशीकरण पर केंद्रित रणनीति का परिणाम है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत आयात पर निर्भरता कम करने, रक्षा औद्योगिक परिसर विकसित करने और निर्यात क्षमता बढ़ाने के प्रयासों के सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। रक्षा निर्यात भी वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 21,083 करोड़ रुपये की तुलना में 12.04% अधिक है। सतत नीतिगत समर्थन, बढ़ती निजी भागीदारी और विस्तारित निर्यात क्षमताओं के साथ भारत का रक्षा उत्पादन क्षेत्र आने वाले वर्षों में और भी तेज गति से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।