New Delhi News (09/08/2025): दिल्ली विधानसभा में पेश हुए स्कूल फीस बिल को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि यह विधेयक पैरेंट्स के हितों के खिलाफ और प्राइवेट स्कूलों के मालिकों के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि बिल में न तो स्कूलों के ऑडिट का प्रावधान है, न ही अभिभावकों को कोर्ट जाने का अधिकार दिया गया है, उल्टा शिकायत करने के लिए 15 फीसदी पैरेंट्स की अनिवार्यता जैसी बाधाएं जोड़ दी गई हैं।
आतिशी ने सदन में कहा कि अप्रैल से बिल लाने की चर्चा थी, लेकिन चार महीने की देरी के दौरान प्राइवेट स्कूलों ने बढ़ी हुई फीस वसूल ली और अब इस बिल के जरिए उस पर सरकारी मुहर लगा दी गई है। उन्होंने भाजपा विधायकों पर आरोप लगाया कि वे पैरेंट्स के हित में लाए गए ‘‘आप’’ के संशोधन प्रस्तावों पर हंसते-ठहाके लगाते रहे और सभी को खारिज कर दिया।
‘‘आप’’ विधायक कुलदीप कुमार ने भी बिल को बच्चों और अभिभावकों के लिए “विपदा” बताते हुए कहा कि यह प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को संरक्षण देने वाला कानून है। उन्होंने मांग की कि समिति में पैरेंट्स की संख्या बढ़ाई जाए और फीस बढ़ोतरी से पहले वित्तीय विवरण अभिभावकों को उपलब्ध कराए जाएं।
विपक्ष का आरोप है कि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और पैरेंट्स की राय लेने के बजाय जल्दबाजी और गोपनीयता में यह बिल पास किया, जो दिल्ली के लाखों माता-पिता के भरोसे पर चोट है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।