New Delhi News (06/08/2025): बालासोर की होनहार छात्रा सौम्याश्री की आत्मदाह की चिंगारी अब देश की राजधानी तक पहुंच गई है। जंतर-मंतर पर मंगलवार को अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने उग्र प्रदर्शन करते हुए ओडिशा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। नारों, पोस्टरों और आक्रोश से भरे इस प्रदर्शन में हजारों छात्रों ने भाग लिया और “हम सौम्याश्री हैं” का बुलंद नारा देकर इस मामले को देशव्यापी जनआंदोलन का रूप देने की चेतावनी दी।
एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्याश्री ने कथित यौन उत्पीड़न, चरित्र हनन और न्याय न मिलने के चलते आत्मदाह जैसा भयावह कदम उठाया था। आरोप है कि विभागाध्यक्ष और कांग्रेस-बीजेडी के छात्र नेता न केवल उसे परेशान कर रहे थे, बल्कि सोशल मीडिया पर बदनाम भी कर रहे थे। अभाविप का कहना है कि सौम्याश्री बार-बार प्रशासन से गुहार लगाती रही, लेकिन संस्थाएं मौन रहीं और आखिरकार उसने घोर मानसिक पीड़ा में यह रास्ता चुना।
अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने प्रदर्शन में तीखा संदेश दिया, “यह आत्मदाह सिर्फ एक छात्रा की त्रासदी नहीं, पूरे तंत्र की संवेदनहीनता और राजनीतिक संरक्षण के खिलाफ एक ज्वलंत सवाल है। हम मांग करते हैं कि ओडिशा पुलिस दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे और इस पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच हो।”
अभाविप ने चेताया कि अगर सौम्याश्री को न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन ओडिशा से निकलकर देशभर की सड़कों पर गूंजेगा।
देश भर के छात्रों की जुबान पर एक ही सवाल है—कब तक चुप रहेंगे हम, जब हमारी बहनें न्याय के लिए खुद को आग के हवाले कर रही हैं?
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।