DU में सोशल सेंटर स्कूल के नया अकादमिक ब्लॉक का उद्घाटन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05/08/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के सोशल सेंटर स्कूल में नए अकादमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood), विधायक सूर्य प्रकाश खत्री (Surya Prakash Khatri) और अजय महावर (Ajay Mahawar) उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ब्लॉक न केवल छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देगा, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से शिक्षा की समृद्ध परंपरा का वाहक रहा है, और अब समय है कि हम इस परंपरा को आधुनिक संसाधनों से जोड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की यह प्राथमिकता है कि कोई भी छात्र संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित न हो। स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक, शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

रेखा गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा और अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य एक ऐसी समावेशी शिक्षा प्रणाली का निर्माण करना है जिसमें हर छात्र को समान अवसर मिले, और कोई भी शिक्षा से पीछे न रह जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।