डीएम मेधा रूपम ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण कार्यों का निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

YAMUNA EXPRESSWAY News (05/08/2025): गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने आज मंगलवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की मौजूदा प्रगति का जायज़ा लिया। साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर कार्य की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस दौरान डीएम मेधा रूपम ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) स्थल पर चल रहे सिविल व स्ट्रक्चरल कार्यों, सुरक्षा प्रबंधों, तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप प्रोजेक्ट की रफ्तार को परखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह परियोजना ना सिर्फ जिले के लिए, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए गौरव का विषय है। हर कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए।”

बैठक में भूमि विकास, कनेक्टिविटी, श्रमिक सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि काम में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कंपनी को भी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में से एक है और इसके निर्माण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार बेहद गंभीरता से निगरानी कर रही हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।