कैट व्यापारियों का संसद दौरा: ओम बिड़ला बोले – “व्यापारी हैं राष्ट्र की रीढ़”
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (04/08/2025): देश के प्रमुख व्यापारियों के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया, जब कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नेतृत्व में लगभग 150 व्यापारी प्रतिनिधियों ने संसद भवन का विशेष दौरा किया। इस आयोजन की अगुवाई कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने की।
व्यापारियों को नए और पुराने संसद भवन का भ्रमण कराया गया और उन्हें संसद सत्र का प्रत्यक्ष अनुभव करने का दुर्लभ अवसर मिला। कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण वह था जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद परिसर स्थित अपने मीटिंग कक्ष में सभी व्यापारियों को संबोधित किया।
ओम बिड़ला ने कहा, “व्यापारी केवल रोज़गार देने वाले नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं। कैट जैसा संगठन आज हर राज्य और हर ज़िले में व्यापारियों की आवाज़ बन चुका है। समय की मांग है कि व्यापारी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपने व्यापार को नई ऊंचाई दें और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “भारतीय सामान खरीदो और बेचो” अपील को दोहराते हुए व्यापारियों से आह्वान किया कि वे देश की अर्थव्यवस्था के स्वाभिमान को सशक्त करने में अग्रणी भूमिका निभाएं।
कैट महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि देश के व्यापारी प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान में उनके साथ खड़े हैं। 10 अगस्त से ‘भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की जाएगी, जो हर घर तक भारतीय उत्पादों का संदेश पहुंचाएगा।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।