योग से संभव है सम्पूर्ण जीवन सुख: ASMYI फाउंडेशन डे पर ‘Watch & Do’ पुस्तक का हुआ विमोचन

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (04/08/2025): नोएडा स्थित ASMYI Iyengar Yoga Center ने रविवार को अपना 9वां स्थापना दिवस बड़े ही भव्य अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर NEA ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में आयकर आयुक्त डॉ. संजय कुमार लाल (IRS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने ‘Watch & Do’ नामक पुस्तक का विधिवत विमोचन किया।

यह पुस्तक योगगुरु नीना सागर द्वारा लिखित है, जिसमें गुरु बी.के.एस. अयंगर की शिक्षाओं पर आधारित व्यावहारिक गाइड प्रदान की गई है। नीना सागर ने कहा, “यह किताब आपको सिखाएगी कि देखो, समझो और फिर करो – यही सही योग की शुरुआत है। आने वाले समय में हम और भी गहन पुस्तकें लाने की योजना बना रहे हैं।”

समारोह में उपस्थित NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा, “बचपन से हमने टीवी पर पेट हिलते हुए देखा और उसे ही योग समझ लिया, लेकिन ASMYI में आकर जाना कि योग असल में क्या है – शरीर, मन और आत्मा का संतुलन।”

मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार लाल ने कहा, “जीवन में समस्याएं आती हैं, और उनका समाधान करना ही जीत नहीं, बल्कि दूसरों की समस्याएं भी सुलझाने में मदद करना असली विजय है। योग केंद्र ने जिस समर्पण से कार्य किया है, वह उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य व आत्मिक जागरूकता में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है।”

कार्यक्रम में थेरेप्यूटिक अयंगर योग का लाइव डेमो, उपचारात्मक कहानियां और योगिक अनुशासन की शक्ति पर संवाद प्रस्तुत किए गए। योग विशेषज्ञों, चिकित्सकों और विशेष आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी सार्थक बना दिया।

डॉ. लाल ने अंत में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सात जीवन-सुखों की व्याख्या की और कहा, “इन सबका आधार है – निरोगी काया। और निरोगी काया के लिए योग ही सबसे श्रेष्ठ मार्ग है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।