New Delhi News (03/08/2025): राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह खतरे के निशान 204.5 मीटर के बेहद करीब, 204.14 मीटर तक पहुंच चुका है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों में जलस्तर “रेड मार्क” को पार कर सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। उत्तराखंड और हरियाणा के ऊपरी इलाकों में हो रही लगातार बारिश ने हालात को और गंभीर बना दिया है, वहीं हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण खतरा और बढ़ गया है।
यमुना नदी के जलस्तर पर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें चौबीसों घंटे निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों, खासकर निचले तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर स्थानांतरित होने की एडवाइजरी जारी की है। पुराने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार राहत और बचाव टीमें पहले से तैनात कर दी गई हैं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
इससे पहले जुलाई 2023 में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे राजघाट, सिविल लाइंस, यमुना बाजार और आईटीओ जैसे निचले क्षेत्रों में पानी भर गया था और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस बार भी प्रशासन ने ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले ही सभी बैराज गेट खोल दिए हैं और नदी के बहाव में किसी प्रकार की रुकावट न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई जिलों में बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं जताई है, ऐसे में प्रशासन के लिए आने वाले दो दिन बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।