जिंदा जलाई गई नाबालिग की मौत पर महिला कांग्रेस का आक्रोश, क्या बोलीं अलका लांबा?
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (03 अगस्त 2025): ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने एआईसीसी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता कर ओडिशा की 15 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध और देश में बढ़ते महिला अपराधों पर केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को पुरी (ओडिशा) में तीन लोगों ने एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर जिंदा जला दिया। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान बच्ची ने 3 अगस्त को दम तोड़ दिया।
लांबा ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में नाकाम रही और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने अखबार की कटिंग दिखाते हुए कहा कि पुलिस का कहना है कि “इसमें किसी का हाथ नहीं था”, जो कि बेहद शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस पीड़िता तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी लेकिन उन्हें 23 जुलाई को नजरबंद कर दिया गया।
इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए बताया कि सिर्फ 2 साल (2022-24) में राज्य में 7,418 दलित व आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार हुए हैं। उन्होंने पूछा कि इन मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में लांबा ने संसद में महिला सुरक्षा पर बहस की मांग को दोहराया और 21 जुलाई को संसद सत्र के पहले दिन निकाले गए न्याय मार्च में महिला कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़न का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया गया और उन्हें घंटों भूखा-प्यासा रखा गया।
गुजरात पुलिस द्वारा लगाए गए पोस्टर, जिसमें रात में बाहर निकलने पर बलात्कार की आशंका जताई गई थी, को भी अलका लांबा ने शर्मनाक बताया।
लांबा ने कर्नाटक के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को “मास रेपिस्ट” बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने मात्र 15 महीनों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए उसे उम्रकैद की सज़ा दिलाई, जबकि भाजपा सरकार ने उसे बचाने की कोशिश की और विदेश भागने का मौका तक दिया।
उन्होंने कहा कि यह उदाहरण है कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो बड़े से बड़े अपराधियों को सजा दिलाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर पीड़िताओं को न्याय दिलाने की पहल की।
प्रेस वार्ता के दौरान अलका लांबा ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और भाजपा नेताओं के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयानों की निंदा की और कहा कि अगर उनके बस में होता तो वह ऐसे लोगों का मुंह काला कर देतीं।
अंत में उन्होंने कहा: “यह आंदोलन अब नहीं रुकेगा, जब तक देश की हर बेटी को न्याय नहीं मिलेगा और दोषियों को फांसी तक नहीं पहुंचाया जाएगा।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।