नई दिल्ली (25 दिसंबर, 2024): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की सफलता से कुछ राजनीतिक दल बौखला गए हैं। ‘आप’ का दावा है कि इन योजनाओं को लेकर जनता का समर्थन मिलने के कारण विरोधी दल दबाव में हैं और सरकार बदले की राजनीति पर उतर आई है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी को फर्जी मामले में फंसाने और गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। इसके अलावा, पार्टी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी (रेड) की योजना भी बनाई गई है।
केजरीवाल ने कहा कि यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि जनता के बीच सरकार की छवि खराब की जा सके और ‘आप’ को बदनाम किया जा सके। पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है और कहा है कि इसके पीछे सत्ताधारी दल की मंशा है।
इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। उन्होंने कहा है कि वह जनता के सामने साजिश का खुलासा कर रही है। केजरीवाल ने साफ किया कि पार्टी इन दबावों के सामने झुकेगी नहीं और जनता के हित में काम करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार इस तरह के कदम उठाती है, तो जनता इसका जवाब देगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।