New Delhi News (02 August 2025): नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड पर एक विशेष सुविधा शिविर का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य एनडीएमसी क्षेत्र के निवासियों, सेवा उपभोक्ताओं, सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं, शिकायत निवारण और परामर्श की सुविधा प्रदान करना था।
इस शिविर में एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रत्येक विभाग की हेल्प डेस्क की निगरानी संबंधित विभागाध्यक्ष या वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई, जिससे मौके पर ही त्वरित निर्णय और समाधान सुनिश्चित हो सका। शिविर के दौरान कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, जन स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कराधान और संपदा प्रबंधन से जुड़ी कुल 45 शिकायतों को औपचारिक रूप से दर्ज कर समाधान की दिशा में कार्य किया गया।
इस शिविर की प्रमुख विशेषता जनता और अधिकारियों के बीच सीधी संवाद प्रक्रिया रही, जिससे पारदर्शी, सहानुभूतिपूर्ण और समयबद्ध समाधान को बढ़ावा मिला। जिन मुद्दों के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता थी, उन्हें विधिवत दर्ज कर समय-सीमा के भीतर समाधान के लिए निर्देशित किया गया, जिससे नागरिकों में विश्वास और प्रशासनिक जवाबदेही मजबूत हुई।
सैकड़ों नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर विभिन्न सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। साथ ही, एनडीएमसी ने डिजिटल पहल को आगे बढ़ाते हुए “जन सुविधा पोर्टल” भी शुरू किया, जो https://www.ndmc.gov.in/complaints.aspx पर उपलब्ध है। यह पोर्टल नागरिकों को घर बैठे शिकायत दर्ज करने, उसकी प्रगति पर नजर रखने और समाधान की गुणवत्ता पर प्रतिक्रिया देने की सुविधा देता है।
एनडीएमसी ने शिकायत निवारण प्रणाली को और व्यापक बनाने हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स – ट्विटर (@tweetndmc), फेसबुक (facebook.com/ndmcgov) और इंस्टाग्राम (@newdelhimunicipalcouncil) से भी जोड़ा है, जिन्हें विभागीय अधिकारी नियमित रूप से मॉनिटर करते हैं।
एनडीएमसी की यह पहल नागरिक-प्रथम और पारदर्शी प्रशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में उत्तरदायी और सहभागी शासन की मिसाल पेश करती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।