आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आठ माह बाद भी नहीं मिला मानदेय, डीएम को सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (02/08/2025): पल्स पोलियो अभियान (Pulse Polio Mission) में भाग लेने के आठ महीने बीत जाने के बावजूद मानदेय न मिलने से नाराज़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को संबोधित था, जिसे महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी एच.एस. निमेष के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि 8 दिसंबर 2024 को आयोजित पल्स पोलियो अभियान में जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों और स्वयंसेवकों ने पूर्ण निष्ठा और सक्रियता के साथ भाग लिया था। कार्य संपन्न होने के बाद संबंधित सभी दस्तावेज और वाउचर भी समय से जमा कर दिए गए थे। बावजूद इसके, अब तक उन्हें उनका मानदेय नहीं मिला है।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मानदेय भुगतान के लिए संबंधित विभागों में कई बार पत्राचार किया गया है। इसके अलावा, समाधान दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और ‘आईजीआरएस’ पोर्टल (IGRS Portal) पर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक जवाब या कार्रवाई नहीं हुई है।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 अगस्त 2025 तक सभी कार्यकर्ताओं का बकाया मानदेय भुगतान नहीं किया गया, तो 1 सितंबर को जिला मुख्यालय (District Headquarters) पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने मांग की है कि मानदेय भुगतान में हो रही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और भविष्य में समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे कम वेतन में भी समाज सेवा के लिए कार्य करती हैं, लेकिन जब मेहनताना भी समय से न मिले तो उनका मनोबल टूटता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।