गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने नव नियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम से की शिष्टाचार भेंट, विकास संबंधी अपेक्षाएं जताईं

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (02/08/2025): गौतमबुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने आज नव नियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर समिति ने विशेष रूप से जिले के समग्र विकास, खासकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के मुद्दों पर अपनी चिंताएं और अपेक्षाएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को क्षेत्र में व्याप्त प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं का अभाव एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। यहां न तो बस सेवा उपलब्ध है और न ही मेट्रो के द्वारा सुगम यात्रा का कोई विकल्प मौजूद है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) की कमी के कारण स्थानीय लोगों को उचित और समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा, वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जिससे न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आग्रह किया। समिति का मानना है कि उनके सक्षम और संवेदनशील नेतृत्व में यह क्षेत्र जल्द ही इन चुनौतियों से उबरकर विकास की नई दिशा में अग्रसर होगा। आज की इस शिष्टाचार भेंट में समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय, महासचिव आदित्य अवस्थी, उपाध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा एवं सदस्य मुरली भी उपस्थित थे। उन्होंने जिलाधिकारी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयासों की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समिति ने आशा जताई कि आने वाले दिनों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में परिवहन, स्वास्थ्य एवं जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा, जिससे यहां के निवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।