Noida को स्वच्छता में मिला उत्कृष्ट सम्मान, सीईओ डॉ लोकेश एम बोले – लक्ष्य 100 में 100 अंक | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (02 August 2025): नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉक्टर लोकेश एम (Dr Lokesh M) ने एनईए भवन में नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राष्ट्रपति द्वारा नोएडा को स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट पुरस्कार मिलने पर नोएडा वासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में अन्य तीन शहरों को यह सम्मान मिला था लेकिन नोएडा को नहीं, तब उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि अगली बार यह अवार्ड चाहिए। इसके बाद सुनियोजित तरीके से योजनाएं बनाई गईं और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। सीईओ ने कहा कि यह कार्य केवल पुरस्कार के लिए नहीं, बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य और समृद्ध वातावरण के लिए किया गया, पुरस्कार तो इसका बाय प्रोडक्ट है। इस वर्ष नोएडा को 100 में से 92 अंक मिले, लेकिन उनका लक्ष्य 100 में 100 अंक लाना है।

डॉ. लोकेश ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में कूड़ा प्रबंधन, वेस्ट प्रोसेसिंग और निस्तारण नीति जैसे पहलुओं की जांच होती है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि अभी भी कुछ स्थानों पर दुर्गंध की समस्या बनी हुई है, जिसका मुख्य कारण हाई राइज बिल्डिंग्स से आने वाला अनट्रीटेड सीवेज है। इस समस्या को दूर करने के लिए 10 अपार्टमेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसके बाद सभी ने अपने सीवेज का खुद ट्रीटमेंट शुरू कर दिया और अब यह समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नोएडा के 80 गांवों में गोबर के निस्तारण को लेकर भी योजना बनाई गई है, जिसके तहत घर-घर से गोबर कलेक्ट करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीईओ ने बताया कि पार्कों में पेड़-पौधों की छटाई से निकलने वाले ग्रीन वेस्ट के निस्तारण के लिए भी टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य फाइव स्टार से आगे बढ़कर सेवन स्टार कैटेगरी में पहुंचना है। इसके लिए टीम को गोवा भेजा गया, जहां के बेस्ट एग्रीगेशन प्लांट की तर्ज पर नोएडा में भी प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगली बोर्ड बैठक तक इस परियोजना को मंजूरी देकर शुरू कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीईओ लोकेश एम ने उद्यमियों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और बेहतर वातावरण के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।