वस्त्र उद्योग में 5% की बढ़ोतरी, सरकार ने तेज किए निवेश और निर्यात बढ़ाने के कदम

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01 August 2025): वस्त्र एवं परिधान उद्योग (हस्तशिल्प सहित) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस अवधि में कुल निर्यात 37,754 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो 2023-24 के 35,874 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत अधिक है।

निवेश बढ़ाने, रोजगार के अवसर सृजित करने और निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने समेकित वस्त्र पार्क योजना (SITP) लागू की थी। इस योजना के तहत देशभर के वस्त्र हब में विश्वस्तरीय अधोसंरचना वाले वस्त्र पार्क स्थापित किए गए। वर्तमान में यह योजना टेक्सटाइल क्लस्टर डेवलपमेंट स्कीम (TCDS) के अंतर्गत समाहित कर दी गई है और केवल जारी परियोजनाओं पर लागू रहेगी। पश्चिम बंगाल राज्य के लिए दो वस्त्र पार्क स्वीकृत किए गए हैं, जिनके लिए वस्त्र मंत्रालय ने अब तक 56.85 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

इसके साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। सात स्थानों – तमिलनाडु (विरुधनगर), तेलंगाना (वारंगल), गुजरात (नवसारी), कर्नाटक (कलबुर्गी), मध्य प्रदेश (धार), उत्तर प्रदेश (लखनऊ) और महाराष्ट्र (अमरावती) – में ये पार्क स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 4,445 करोड़ रुपये का प्रावधान सात वर्षों (2027-28 तक) की अवधि में किया गया है।

यह जानकारी वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।