समर्थ योजना के तहत अब तक 4.57 लाख से अधिक लाभार्थी प्रशिक्षित, 88% महिलाएं शामिल
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (01 August 2025): मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2025 तक कुल 4,57,724 लाभार्थियों को प्रशिक्षित (पास) किया गया है, जिनमें से 3,55,662 प्रशिक्षार्थियों को रोजगार भी मिला है। उल्लेखनीय है कि इनमें से 88 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं, जो वस्त्र क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
समर्थ योजना वस्त्र मूल्य श्रृंखला के सभी क्षेत्रों को कवर करती है, सिवाय संगठित क्षेत्र में कताई और बुनाई के। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए मंत्रालय ने एक मजबूत सॉफ़्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है, जिसमें एंड-टू-एंड समाधान मौजूद हैं। साथ ही, आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) के माध्यम से प्रशिक्षुओं की रीयल टाइम उपस्थिति दर्ज की जाती है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो रही है।
यह जानकारी कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।