भास्कर प्लेटफॉर्म से स्टार्टअप इकोसिस्टम को नया आयाम

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01 August 2025): भारत सरकार ने स्टार्टअप इकोसिस्टम (Startup Ecosystem) को मज़बूती देने के लिए भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री (BHASKAR) प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। यह प्लेटफॉर्म स्टार्टअप्स और अन्य हितधारकों के बीच सहयोग को सक्षम बनाता है। 30 जून 2025 तक इस पर कुल 1,97,932 इकाइयाँ ‘स्टार्टअप’ श्रेणी के तहत पंजीकृत हो चुकी हैं।

भास्कर वर्तमान में पायलट चरण में है, जिसमें विभिन्न प्रमुख सुविधाओं का परीक्षण किया जा रहा है। इनमें स्टार्टअप्स के बीच पीयर-टू-पीयर इंटरैक्शन, पार्टनरशिप व सहयोगात्मक गतिविधियाँ, विभिन्न हितधारकों के लिए यूनिक पहचान संख्या का सृजन और स्टार्टअप इंडिया योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु माइक्रोसाइट्स का एकीकरण शामिल है।

सरकार इस प्लेटफॉर्म के व्यापक प्रसार और जागरूकता के लिए देशभर में विभिन्न कदम उठा रही है। इसके तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष पहुंच कार्यक्रम, कार्यशालाएँ, आयोजन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इन पहलों में राज्य स्टार्टअप नोडल एजेंसियों, इनक्यूबेटर्स, एक्सेलेरेटर्स, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को भी शामिल किया गया है।

राज्यवार पंजीकरण

भास्कर प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक स्टार्टअप्स महाराष्ट्र (33,845), कर्नाटक (20,004), उत्तर प्रदेश (19,382), दिल्ली (18,972) और गुजरात (17,370) से जुड़े हैं। वहीं, लद्दाख (25) और लक्षद्वीप (5) में सबसे कम स्टार्टअप पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

इस संबंध में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में लिखित उत्तर देते हुए जानकारी दी कि भास्कर प्लेटफॉर्म स्टार्टअप्स के लिए एक सशक्त सहयोगी माध्यम बनेगा और उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।