GREATER NOIDA News (01/08/2025): गौतमबुद्ध नगर की पहली वैश्य जिलाधिकारी मेधा रूपम (District Magistrate Medha Rupoom) का आज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन ने भव्य सम्मान किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस भेंट के दौरान वैश्य समाज व व्यापारिक समुदाय से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। संगठन ने जिले के व्यापारिक विकास, युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहन तथा समाज के शैक्षिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतनारायण गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, नवीन कुमार, अमित पोरवाल, सचिन गोयल, सौरभ अग्रवाल, नारायण गुप्ता, आशीष गुप्ता, मनीष गुप्ता (मीडिया प्रभारी), मुनीश गर्ग, आर.के. गर्ग, निशांत गर्ग एवं सुरेंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।