नवनियुक्त मेधा रूपम से IBA प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (01/08/2025): आज शुक्रवार को इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के पदाधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर की नवनियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Rupoom) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर IBA प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

IBA अध्यक् अमित उपाध्याय ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को उनके नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उनके पूर्व कार्यकाल को भी स्मरण किया और वहाँ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

भेंटवार्ता के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि जिले के औद्योगिक विकास में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और किसी भी समस्या के लिए उद्यमी निःसंकोच कलेक्ट्रेट आकर अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कलेक्ट्रेट के दरवाजे उद्यमियों और जनमानस के लिए सदैव खुले हैं।

IBA द्वारा इस भेंट को अत्यंत सकारात्मक और उत्साहवर्धक बताया गया। एसोसिएशन को विश्वास है कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के कुशल नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर का औद्योगिक विकास और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।