कौन हैं एसपी गोयल?, उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव हुए नियुक्त

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (31 July 2025): उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल (Shashi Prakash Goyal) को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने आज ही पदभार संभाल लिया। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी एसपी गोयल जनवरी 2027 तक मुख्य सचिव पद पर बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के सबसे भरोसेमंद और काबिल अफसरों में गिने जाने वाले गोयल अब तक मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की शुरुआत से ही एसपी गोयल मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख पदों पर रहे हैं। गंभीर और मेहनती स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले गोयल बिना चर्चा में आए अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो गया और उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला, जिसके बाद एसपी गोयल को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

कौन हैं एसपी गोयल?

लखनऊ निवासी एसपी गोयल का जन्म 1967 में हुआ था। उन्होंने बीएससी (ऑनर्स), एमसीए और ईएमआईबी कोर्स किया है। अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत उन्होंने इटावा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी। इसके बाद वह मेरठ, अलीगढ़ और बहराइच के सीडीओ, तथा मथुरा, इटावा, प्रयागराज और देवरिया के जिलाधिकारी रह चुके हैं।

सपा सरकार के दौरान गोयल प्लानिंग विभाग के सचिव और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रमुख सचिव रहे। वहीं केंद्र की मोदी सरकार में वह मानव संसाधन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में भी उनका मजबूत प्रभाव माना जाता है। अब राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में उनसे प्रशासनिक कामकाज को और धार देने की उम्मीद की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।