काशी में देव दीपावली पर दीपों का महासागर: 24 नवंबर को जलेंगे 11 लाख से ज्यादा दीये
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (12/11/2026): काशी में देव दीपावली और गंगा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में 20 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले गंगा महोत्सव और 24 नवंबर को होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
इस वर्ष देव दीपावली पर काशी के सभी पक्के घाटों, रेतीले तटों और 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से ज्यादा दीप जलाए जाएंगे। आयोजन को केवल मुख्य घाटों तक सीमित न रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों, सारनाथ और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक भी पहुंचाने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने नमो घाट पर होने वाले गंगा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। वहीं, देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट की महाआरती, चेत सिंह घाट पर प्रोजेक्शन और लेजर शो, ड्रोन शो तथा काशी विश्वनाथ धाम के सामने ग्रीन आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए दीपकों को भी दीपोत्सव में शामिल किया जाएगा।
लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर और 36 सब-सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए 27 वॉच टावर, ड्रोन कैमरे, क्विक रिस्पांस टीम (QRT), खोया-पाया केंद्र और पर्यटक पुलिस तैनात रहेगी। गंगा में नावों के सुरक्षित संचालन के लिए नमो घाट से अस्सी घाट तक पहली बार टू-वे लेन सिस्टम लागू किया जाएगा।
शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 डायवर्जन प्वाइंट और 31 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 14 अस्पतालों को ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 20 से 25 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।